Top Attraction On 75th Republic Day Pared On Kartvya Path – Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर इस बार क्या होने वाला है खास, जानिए यहां
[ad_1]
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समारोह में मुख्य अतिथि
इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम “विकसित भारत” और “भारत – लोकतंत्र की मातृका’है जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. मैक्रोन के अपनी यात्रा के दौरान जयपुर में अंबर किला, जंतर मंतर और हवा महल जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक करेंगे. परेड के बाद, वह राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित ‘एट होम’ रिसेप्शन में भाग लेंगे.
ऑल वुमन ट्राई सर्विस ग्रुप
इस बार ऑल वुमन ट्राई सर्विस ग्रुप परेड का हिस्सा होगा. इस ग्रुप में सैन्य पुलिस की महिला सैनिक और अन्य दो सेवाओं के कर्मी शामिल हैं. इस ग्रुप में आर्मी के टुकड़ी की महिलाएं और अधिकारी शामिल होंगी. देश की तीन परमवीर चक्र विजेताओं में दो इ परेड में भाग लेंगी.
स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव होंगी शामिल
भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व छात्रा और भारतीय वायु सेना में वायु यातायात नियंत्रक स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी. उन्होंने पिछले जुलाई में तब ध्यान आकर्षित किया जब पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मार्च किया, जहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे.
फ्रांसीसी दल
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने वाले हैं. उनके सम्मान में 95 सदस्यीय मार्चिंग दल, 33 सदस्यीय बैंड दल, दो राफेल लड़ाकू विमान और फ्रांस से एक एयरबस A330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी समारोह में भाग लेंगे.
साड़ियों का प्रदर्शन
इस साल के उल्लेखनीय आकर्षणों में संस्कृति मंत्रालय की ओर विभिन्न भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की साड़ियों का प्रदर्शन शामिल है, जिन्हें अनंत सूत्र प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा. इस इंस्टालेशन भारत की 1,900 साड़ियों और पर्दों को प्रदर्शित किया जाएगा.
एआई की झलक
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में एक झांकी पेश करने के लिए तैयार है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा.
चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धियों पर प्रकाश
इस साल अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की झांकी में चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा. झांकी में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और सफल लैंडिंग को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसके टचडाउन पर विशेष ध्यान दिया गया है.
[ad_2]
Source link