दिव्यांगों के लिए समर्पित संगठन “सक्षम” ने राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण यात्रा निकाली

सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) एक राष्ट्रीय संगठन है जो 21 प्रकार की दिव्यांगता के क्षेत्र

में काम करता है मुख्य रूप से सक्षम दो काम करता है दिव्यांगता निवारण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण।

IMG 20230905 WA0000 दिव्यांगों के लिए समर्पित संगठन "सक्षम" ने राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण यात्रा निकाली

03 सितंबर 2023 सायं 5 बजे से वजीराबाद हनुमान मंदिर से शुरू हुई।सक्षम इंद्रप्रस्थ के बुराड़ी जिले ( उत्तरी विभाग) मे राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाडा के अंतर्गत नेत्रदान जनजागरण यात्रा निकाली गई। जो 4 किलोमीटर तक यह यात्रा निकाली।जिसमे समाज के सभी वर्ग महिलाए, बच्चे ,पुरूष और दिव्यांगजन ने भाग लिया।नेत्रदान के बारे मे बताया गया और नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाए गए। लोगों में नेत्रदान के प्रति जो भ्रांतियां हैं। जैसे कि नेत्रदान में पूरी आँख निकाल ली जाती हैं।, मृत्यु के पश्चात अगले जन्म में लोग अंधे पैदा होते हैं की भ्रांतियों को समझाया गया कि नेत्रदान महादान। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो व्यक्ति को नेत्र मिल जाता हैं। और वह इस संसार को देख पाता हैं।इस अवसर पर *25 लोगो ने नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरा।

IMG 20230905 WA0003 दिव्यांगों के लिए समर्पित संगठन "सक्षम" ने राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण यात्रा निकाली

यात्रा के दौरान रास्ते में *सक्षम का स्लोगन ‘सक्षम भारत समर्थ भारत’ जीते जीते रक्तदान जाते जाते नेत्रदान, नेत्रदान महादान का नारा लगाया।* रास्ते में लोगों को सक्षम का नेत्रदान का पंपलेट भी दिया गया। यात्रा में लगभग 100 से अधिक की संख्या रही। यात्रा के बीच में और अंत में यात्रा में शामिल लोगो को जलपान भी कराया गया।

IMG 20230905 WA0002 दिव्यांगों के लिए समर्पित संगठन "सक्षम" ने राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण यात्रा निकाली

इस अवसर पर श्रीमान आशुतोष जी (युवा प्रमुख उत्तरी विभाग),बुराड़ी जिला सक्षम सचिव श्रीमान बलिराम जी,बुराड़ी जिला सेवा प्रमुख श्रीमान निर्मल जी,बुराड़ी जिला महिला प्रमुख श्रीमती भावना जी,सक्षम कार्यकर्ता श्रीमान अरुण जी, श्री ऋषिकेश जी,श्रीमती गोल्डी जी, दीपिका जी, स्टेनजिन जी , सक्षम और संघ के कार्यकर्ता और अन्य दिव्यांग भाई बंधु उपस्थित रहे।

x