Nobel Prize 2023 How Are Nominations Decided And Winner Selected Self Nomination For Nobel

[ad_1]

Nobel Prize 2023: दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल को माना जाता है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को हर साल दिया जाता है. इस साल के फिजियोलॉजी और मेडिसिन में नोबेल अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है. नोबेल प्राइज के आधिकारिक X हैंडल से कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को ये अवॉर्ड दिए जाने की जानकारी दी गई. इसी तरह बाकी कैटेगरी में भी नोबेल अवॉर्ड्स का ऐलान किया जाएगा. इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि नोबेल के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और क्या कोई खुद भी इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन कर सकता है?

नोबेल को लेकर नियम
नोबेल पुरस्कार आमतौर पर दो या तीन लोगों को संयुक्त तौर पर दिया जाता है. अधिकतम तीन लोगों को एक ही कैटेगरी में ये पुरस्कार दिया जा सकता है. शांति के नोबेल पुरस्कार के मामले में किसी संगठन को भी ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया जा सकता है. इसके अलावा किसी भी शख्स की मृत्यु होने के बाद ये पुरस्कार नहीं दिया जाता है. एक बार नोबेल दिए जाने के बाद इसे वापस नहीं लिया जा सकता है. साथ ही नोबेल देने वाली संस्था के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती है.

खुद नहीं कर सकते हैं आवेदन
अब उस सवाल पर आते हैं कि नोबेल पुरस्कार के लिए कैसे आवेदन दिए जा सकते हैं. इसके लिए आप खुद आवेदन नहीं कर सकते हैं. इनविटेशन के जरिए ही नॉमिनेशन किया जाता है. एक योग्य नॉमिनेटर के जरिए ये नॉमिनेशन भेजे जाते हैं. जिसमें सभी मानदंडों को पूरा करना होता है. 50 साल बाद नॉमिनेशंस को सार्वजनिक किया जाता है. यानी 50 साल तक कोई ये पता नहीं लगा सकता है कि किन लोगों का नॉमिनेशन हुआ था. 

अमेरिका और ब्रिटेन के पास सबसे ज्यादा नोबेल प्राइस हैं. भारत की बात करें तो कुल 9 भारतीयों को अब तक नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. जिनमें रबीन्द्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी जैसे नाम शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें – खतरनाक ब्लैक होल के बारे में तो जानते हैं, लेकिन क्या होता है व्हाइट होल?

[ad_2]

Source link

x