आज एलटी रिजल्ट के लिए छात्रों का हुजूम लोक सेवा आयोग पर उमड़ा

आज एलटी रिजल्ट के लिए छात्रों का हुजूम लोक सेवा आयोग पर उमड़ा। दरअसल पेपर लीक मामले में हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि अनिल यादव के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद के खिलाफ छात्रों जबरदस्त आंदोलन किया था और भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था लेकिन आज पहले से भी भ्रष्टाचार भाजपा राज में है और योगी सरकार प्रभावी कार्यवाही के बजाय भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का बचाव किया जा रहा है। यहां तक कि बड़ी चालाकी से रिजल्ट के लिए जारी छात्रों के आंदोलन का उपयोग भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के खिलाफ खड़ा करने में किया जा रहा है और एलटी पेपर लीक में संलिप्त अधिकारियों का बचाव करने और लोकसेवा आयोग को पाकसाफ बताने में इस्तेमाल किया जा रहा है। एलटी ही नहीं बल्कि 69000 शिक्षक भर्ती सहित क ई भर्तियां जानबूझकर लटकाई जा रही हैं। युवा मंच का मत रहा है कि पेपर लीक में दोषियों को कठोर सजा दिलाते हुए एलटी भर्ती पूरी कराना सुनिश्चित किया जाये।

राजेश सचान की फेसबुक वॉल से

x