Delhi Flood : यमुना ने दिल्ली में बरपाया कहर ! 72 घंटे से खाने और पानी को तरस रहे लोग
[ad_1]
अभिषेक तिवारी/ दिल्ली : यमुना का रौद्र रूप इन दिनों दिल्ली में देखा जा रहा है. आलम ये है कि बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कई इलाकों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. ट्रैफिक व्यवस्था भी अव्यवस्था का शिकार हो रही है.
सामान्य दिनों में पतले नाले की तरह बहने वाली यमुना में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद जलस्तर ऐसा बढ़ा कि रिहाइशी इलाकों को खाली कराया जा रहा है.बुधवार को करीब दोपहर 2 बजे यमुना का जलस्तर 208.95 मीटर पर पहुंच गया. जिसके चलते यमुना नदी के किनारे बसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
तीन दिनों से भूखे प्यासे है लोग
न्यूज लोकल 18 से बात करते हुए मयूर विहार फेस वन में फंसे बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि तीन दिनों से हमें ना कुछ भी खाने को मिला है और ना पीने के लिए पानी है. हम यहां यमुना का पानी पीने को मजबूर हैं. घर का सारे सामान यमुना नदी में बह गए है. हमें समझ में नहीं आ रहा है कि अब हम क्या करें, कुछ रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है.
एनडीआरएफ को किया गया तैनात
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एनडीआरएफ की दो टीमों को यमुना नदी के किनारे तैनात कर दिया है.जो बाढ़ में फसे लोगो की सहायता कर रहे है.
.
FIRST PUBLISHED : July 13, 2023, 16:08 IST
[ad_2]
Source link