Chandrayaan-3 : Final Lunar Orbital Move Successfully Completed, Next Stop Moon – Chandrayaan-3 : चंद्रमा से महज 25 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम, अब चांद पर उतरने का इंतजार

[ad_1]

Chandrayaan-3 : चंद्रमा से महज 25 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम, अब चांद पर उतरने का इंतजार

नई दिल्ली:

देश के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डी-बूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान को उतारने से पहले महत्वपूर्ण चरण की बारीकी से निगरानी की.

यह भी पढ़ें

लैंडर विक्रम ने खुद को एक ऐसी कक्षा में स्थापित कर लिया है, जहां से चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है. इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा. 

लैंडर विक्रम स्वचालित मोड में चंद्रमा की कक्षा में उतर रहा है. यह स्वयं निर्णय ले रहा है कि अपने कार्यों को कैसे करना है. 

[ad_2]

Source link

x