कुछ यूं अंदाज में एंट्री करेंगे राघव चड्ढा, जानें परिणीति चोपड़ा की शादी से जुड़ी खास डिटेल्स

[ad_1]

मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कभी सोचा भी नही होगा कि उनका दूल्हा दुल्हन को लेने घोड़े या हाथी पर सवार होकर बारात लेकर आएंगे. इसके विपरीत राघव अपनी दुल्हनिया को लेने विश्व प्रसिद्ध होटल लेक पैलेस से होटल लीला तक पीछोला झील में नाव मे बारात को लेकर अपनी दुल्हनिया के साथ परिणय बन्धन बंधने के लिए जाएंगे. इतना ही नहीं शादी में ऐसी खास चीजें देखने को मिलेंगी, जिसे सुन फैंस भी हैरान रह जाएंगे. सूत्रों की माने तो इस मधुर वेला को यादगार बनाने के लिये रॉयल गणगौर नाव जो अपने शाही अंदाज के लिये पहचानी जाती है ,उसमे यह बारात जायेगी. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा का विवाह पंजाबी रीतिरिवाज से होनी है,        
होटल लीला को सजाने के लिये कलकत्ता व दिल्ली से विशेष प्रकार के फूलों को मंगाया गया है. शादी के दिन सफेद रंग के फूलों का उपयोग होगा ओर होटल को पर्ल व्हाइट थीम पर सजावट की जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा सूत्रों से पता चला है कि परिणीति चोपड़ा व राघव चढ्डा पर्ल व्हाइट के साथ गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन के आउटफिट में नजर आएंगे. वही लेकसिटी उदयपुर मे इस रॉयल वेडिंग को लेकर फैन्स में उत्सुकता का माहौल है. वही राजस्थानी अंदाज पधारो म्हारे देश, महमान नवाजी के लिए मशहूर उदयपुर अब इन लम्हों का गवाह बनने के लिये आतुर है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं एक्ट्रेस की कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ कब इंडिया आती हैं यह देखना दिलचस्प होगा. 

[ad_2]

Source link

x