रूस से वृंदावन घूमने आई महिला, कुछ ऐसा हुआ कि जीवन यहीं गुजारने का लिया फैसला, चौंकाने वाली है वजह, जानें

[ad_1]

Yuna An RAjKaran रूस से वृंदावन घूमने आई महिला, कुछ ऐसा हुआ कि जीवन यहीं गुजारने का लिया फैसला, चौंकाने वाली है वजह, जानें

Russian Girl Marriage Vrindavan Man: वृंदावन नगरी न केवल भारत के बल्कि विदेशों के भी लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. भगवान श्री कृष्ण की नगरी में लाखों श्रद्धालु यहां उनके दर्शन करने आते है. कभी कभी यहां आने के बाद लोग यहीं रच बस जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ रूस से आई 36 वर्षीय युना (Yuna) के साथ. श्री कृष्ण के दर्शन करने आई इस रूसी महिला को यहां एक 35 वर्षीय गो सेवक से प्रेम हो गया, जिसके बाद उन्होंने जीवन भर यहीं रहने का फैसला कर लिया. 

युना की वृंदावन में स्थानीय निवासी राजकरण से मुलाकात हुई. मुलाकात ऐसी थी कि दोनों को प्यार हो गया. एक दूसरे के प्रति प्यार इतना बढ़ गया कि अंततः दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. राजकरण पिछले दो दशकों से  वृंदावन में रह रहे हैं. वह अपने गुरु के आदेश और निर्देश पर कर्तव्यनिष्ठा से गायों की सेवा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में कोविड का नया वेरिएंट मचाने वाला है तबाही, खराब मौसम और बार्बेनहाइमर इफेक्ट है मुख्य वजह, जानें

युना रूस से कृष्ण भक्ति और अध्यात्म के प्रति आकर्षित होकर वृंदावन पहुंची थीं. फिर राजकरण से प्रेम होने के बाद उन्होंने पूरा जीवन यहीं बिताने का फैसला किया. युना और राजकरण ने अप्रैल 2023 में दिल्ली में हिंदू रीति रिवाज से शादी की. उन्होंने गो सेवा के कार्य को अपना कर जीवन व्यतीत करने का फैसला किया. अब वे अपना पूरा दिन गायों की देखभाल में बिताते हैं और शाम को वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के पास लोगों को खाना खिलाते हैं और धार्मिक किताबें पढ़ते हैं.

Tags: Love marriage, Russia, Vrindavan

[ad_2]

Source link

x